अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिसेफ इंटर्नशिप का भरें फॉर्म, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूनिसेफ इंटर्नशिप का भरें फॉर्म, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
नई दिल्ली। यूनिसेफ इंटर्नशिप के तहत छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ काम करने का अवसर मिल रहा है। ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी छात्र आवेदन कर सकते हैं। यह पेड इंटर्नशिप 6 से 28 सप्ताह तक चलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव का मौका देगी।
आज के समय में अधिकतर छात्र केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहते। वे पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी गतिविधियों में भी भाग लेना चाहते हैं, जिससे उनके कौशल, अनुभव और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। यही कारण है कि इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
ऐसे ही अवसरों में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम यूनिसेफ द्वारा संचालित इंटर्नशिप है। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए खास है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।
यदि आप भी अपने करियर को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो यह इंटर्नशिप आपके लिए एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है। यहां हम आपको बताएंगे कि इस इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इसकी अवधि कितनी होती है और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।
यूनिसेफ इंटर्नशिप क्यों मानी जाती है खास?
यूनिसेफ दुनिया की एक प्रतिष्ठित संस्था है, जिसका प्रमुख लक्ष्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम करना है। यह संगठन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर काम करता है।
इस इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को न केवल इन क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिलता है, बल्कि उन्हें समाज के लिए सकारात्मक योगदान देने का मौका भी मिलता है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ काम करने का अनुभव उनके भविष्य के करियर को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
ये कर सकता है आवेदन?
यूनिसेफ के इस इंटर्नशिप कार्यक्रम में आवेदन करने के लिए कुछ निर्धारित पात्रताएं हैं। यह अवसर मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए है जो वर्तमान में ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन या पीएचडी कर रहे हैं। इसके अलावा वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किए हुए दो साल से अधिक समय नहीं हुआ है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।