दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का जाने समय, आपके शहर में कब दिखाई देगा

 दिल्ली-एनसीआर में चंद्र ग्रहण का जाने समय, आपके शहर में कब दिखाई देगा
नई दिल्ली। आज साल का पहला बड़ा चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, चंद्र ग्रहण एक प्रमुख खगोलीय घटना है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष माना गया है। कहते हैं कि, ग्रहण काल एक अशुभ अवधि होती हैं, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। यही कारण है कि, ग्रहण काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। साथ ही खानपान को लेकर विशेष तौर पर सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है। लेकिन कई शहरों में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है। ऐसे में ग्रहण थोड़ा अलग समय पर दिख सकता है।
ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3.20 मिनट से शाम 6.47 मिनट तक रहने वाला है। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लग रहा है।
देश में कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है।
इसके अलावा चंद्रग्रहण दिल्ली     6.22 बजे, नोएडा में 6.20 बजे, गुरुग्राम में   6.02 बजे, लखनऊ में 6.02 बजे, कोलकाता में 5.43 बजे, भोपाल में     6.21 बजे, चैन्नई में 6.21 बजे, पटना में 5.55 बजे, बेंगलूरु में     6.32 बजे, कानपुर में 6.14 बजे,
वाराणसी में 5.43 बजे, प्रयागराज में 5.55 बजे, इंदौर में 6.26 बजे चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसके अलावा देहरादून में शाम 6.14 पर ग्रहण दिखेगा।