सच साबित हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, खामेनेई सहित 48 कमांडरों की मौत

 सच साबित हो रही नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, खामेनेई सहित 48 कमांडरों की मौत
नई दिल्ली। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी सच साबित हो रही हैं। जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 की शुरुआत में ही एक भयानक युद्ध छिड़ जाएगा। यह युद्ध अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा है। शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर एक साथ ईरान पर भीषण हमला बोला। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और 48 टॉप कमांडरों की मौत हो गई है।
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुका है। युद्ध ने भयानक रूप धारण कर लिया है, जिसके बाद फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की साल 2026 के लिए की गई डरावनी भविष्यवाणियां वायरल हो रही है। उन्होंने भविष्यवाणी में कहा था कि मानव इतिहास के लिए वर्ष 2026 बेहद भयानक साबित हो सकता है।
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2026 में दुनिया के किसी बड़े और लोकप्रिय नेता की हत्या हो सकती है, जिसके कारण सत्ता परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने कहा था कि भयानक युद्ध की शुरुआत होगी, जो सात महीने तक जारी रहेगा। उन्होंने अपनी सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध को लेकर की थी। उनका दावा था कि 2026 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।