अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने पर ईरान की महिलाओं ने मनाया जश्न
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 2, 2026
- 0
- 67
- 1 minute read
तेहरान। अचानक सभी हैरान रह गए जब खबर आई कि इजरायल-अमेरिका के ईरान पर मिसाइल हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए। जगह-जगह हंगामा होने लगा। कई जगहों पर लोग मातम मनाने लगे रोन-चीखने, चिल्लाने लगे। लेकिन ईरान से कुछ तस्वीरें ऐसी आईं जिसमें खामेनेई की मौत का जश्न मनाया गया। लोग सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो पोस्ट करके जश्न मनाते दिखे लेकिन क्यों, क्या खामेनेई ईरान के लिए विलेन थे। अगर ऐसा था तो ये जो रोती-बिलखती महिलाओं की तस्वीरें हमने देखीं वो क्या था। ईरान की जनता खामेनेई के लिए क्या सोचती थी इसे समझने के लिए ईरान के शासन को समझना होगा।
ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामनेई की मौत और उसके पीछे डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के रणनीतिक प्लान का पूरा सच शामिल है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इज़राइल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान पर संयुक्त एयर स्ट्राइक शुरू की, जिसका लक्ष्य देश के नाभिकीय कार्यक्रम को रोकना और प्रमुख नेता खामनेई को निशाना बनाना था।इस हमले में उच्च-स्तरीय इरानी अधिकारियों सहित खामनेई के परिवार के कुछ सदस्यों की भी मौत की रिपोर्ट्स आईं, जिनमें उनके बेटे-दामाद और पोते-पोती का नाम भी बताया गया है। ट्रंप ने प्रेस में कहा कि यह हमला “विश्व को परमाणु खतरे से बचाने” और “ईरान में नेतृत्व परिवर्तन” के लिए जरूरी था, जबकि नेतन्याहू ने इसे सुरक्षा और क्षेत्रीय संतुलन के लिए एक अपरिहार्य कदम बताया।