संपत्ति के लिए बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी के काट डाला

 संपत्ति के लिए बेटे ने माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी के काट डाला
बहराइच। संपत्ति के लिए बेटे ने खूनी खेल खेला। माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी के काट डाला। वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। भारी पुलिस बल तैनात है। बहराइच में रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर, चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला व 112 पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरदा भेजा। वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) के मृत होने की पुष्टि की।