इस्राइली का तेहरान पर भयानक हमला, ईरानी पुलिस खुफिया प्रमुख की मौत

 इस्राइली का तेहरान पर भयानक हमला, ईरानी पुलिस खुफिया प्रमुख की मौत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए,  जो दूसरे दिन भी जारी है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इस्राइली रक्षा बलों ने ट्वीट किया करते हुए बताया कि हमने ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दुल रहीम मूवी को मार गिराया है। इसके अलावा आईडीएफ ने तेहरान में शीर्ष ईरानी सुरक्षा नेतृत्व के 7 सदस्यों और 40 वरिष्ठ कमांडरों पर हमला कर उन्हें मार दिया है। इस्राइली प्रधानमंत्रीबेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक एआई वीडियो जारी किया है, जिसमें वह फारसी भाषा में ईरानी जनता से शासन के खिलाफ उठ खड़े होने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम आतंकवादी शासन के हजारों ठिकानों पर हमला करेंगे। फारसी में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम ईरान के बहादुर लोगों को अत्याचार की जंजीरों से खुद को आजाद करने के लिए हालात तैयार करेंगे। उनसे अपील करते हुए कहा कि इस मौके को हाथ से जाने मत देना।फलस्तीनी समूह हमास ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर शोक जताया है। साथ ही इसे एक जघन्य अमेरिकी-इस्राइली हमले के रूप में बताया है। हमास ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और इस्राइल इस खुली आक्रामकता और इस घिनौने अपराध के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं, जो इस्लामी गणराज्य ईरान की संप्रभुता के खिलाफ है और जिसका क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता पर गंभीर असर पड़ेगा।