भारत-ऑस्ट्रिया के बीच व्यापार बढ़ाने पर बनी सहमति

 भारत-ऑस्ट्रिया के बीच व्यापार बढ़ाने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी हरीश और ऑस्ट्रिया के उप रक्षा मंत्री अर्नोल्ड कामेल ने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर चर्चा की। इस बैठक में व्यापार, तकनीक, नवाचार और शांति स्थापना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। ऑस्ट्रियाई मिशन ने इस चर्चा को ऊर्जावान बताया। हाल ही में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान ऑस्ट्रियाई समकक्ष से मुलाकात की थी।