केन्या में हेलिकॉप्टर हादसे में सांसद समेत छह की मौत
काउंटी। केन्या के नंदी काउंटी में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में केन्या की संसद के सदस्य जोहाना नगेनो भी शामिल थे। पुलिस प्रमुख सैमुअल मुकूसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद खराब मौसम के कारण पहाड़ी इलाके में गिर गया और उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयानक था कि उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जोहाना नगेनो 54 वर्ष के थे और वे अपने तीसरे कार्यकाल में सांसद थे। उन्हें 2022 में सत्तारूढ़ दल के टिकट पर फिर से चुना गया था। संसद के स्पीकर मोसेस वेटांगुला ने उन्हें एक समर्पित जनसेवक बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि नगेनो ने हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। केन्या की नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। मेक्सिको की सरकार ने देश के कुख्यात ड्रग माफिया सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वांतेस, जिसे “एल मेंचो” के नाम से जाना जाता था, का शव उसके परिवार को सौंप दिया है। एल मेंचो को पिछले हफ्ते मैक्सिकन सेना ने एक अभियान में मार गिराया था। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। डीएनए जांच से यह पुष्टि की गई कि शव लेने वाला व्यक्ति उसका करीबी रिश्तेदार है।
