श्रीनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत के बाद श्रीनगर के सैदा कदल इलाक़े में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्रीनगर में प्रदर्शनकारी हिंसक हो रहे हैं और अमेरिका इजराइल विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़, श्रीनगर के लाल चौक पर भी कश्मीरी शिया मुसलमानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
ईरान के सरकारी मीडिया चैनल ने रविवार को कहा है कि सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के हमले में मारे गए हैं। ईरान के सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा।