ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए दागी मिसाइलें

 ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए दागी मिसाइलें
तेहरान। ईरान ने कतर के दोहा में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने देश को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। रक्षा मंत्रालय इस बात की पुष्टि करता है कि खतरे का पता चलते ही सुरक्षा योजना के अनुसार उससे तुरंत निपटा गया और कतर की धरती तक पहुंचने से पहले ही सभी मिसाइलों को रोक दिया गया।
ईरान के हमलों में अब तक क्या हुआ?
ईरान ने कतर, बहरीन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। बहरीन ने पुष्टि की है कि अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया है। कतर के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि पैट्रियट रक्षा प्रणाली द्वारा एक ईरानी मिसाइल को रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबूधाबी से एक जोरदार विस्फोट की खबर मिली है। कतर, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे पहले, ईरान की आईआरजीसी ने पुष्टि की थी कि उसने अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद इजरायल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।