• July 17, 2026

कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला, दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले की कोतवाली सिकंदराबाद इलाके में कांग्रेस नेता पूनम पंडित के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। पूनम पंडित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ सिकन्दराबाद कोतवाली मेंमुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुलंदशहर के कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर की घटना है। बता दें कि पूनम पंडित स्याना विधान सभा से चुनाव लड़ चुकी हैं।