राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी
New Delhi -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। इसके साथ ही राष्ट्रपति आज भारत-पाकिस्तान सीमा पर वायुसेना के वायु शक्ति अभ्यास को भी देखेंगी। अक्तूबर 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर भारतीय वायुसेना में पहले एलसीएच के औपचारिक शामिल होने के अवसर पर ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सह-पायलट के तौर में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है।द्रौपदी मुर्मू स्वदेशी लड़ाकू हेलीकॉप्टर में सह-पायलट बनकर उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति हैं।