BREAKING : क्रिकेटर ऑलराउंडर रिंकू सिंह के पिता का लीवर कैंसर की बीमारी के चलते निधन
लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर ऑलराउंडर रिंकू सिंह और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। टी20 वर्ल्ड कप के बीच धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया है। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का आज तड़के निधन हो गया। रिंकू सिंह के पिता का नाम खानचंद्र सिंह था। उन्हें कैंसर की बीमारी थी। वह स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाजा चल रहा था। आज शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। दरअसल, रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को लिवर कैंसर था। वह भी चौथे स्टेज का। वह काफी दिनों से इससे जूझ रहे थे। आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालत गंभीर थी। यही कारण है कि रिंकू सिंह भी बीते दिनों देखने आए थे। डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर करने की कोशिश की थी और लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी। मगर हालत तेज़ी से बिगड़ रही थी और आज आखिरकार रिंकू सिंह के पिता की कैंसर ने जान ले ही ली।
