काबुल और कंधार पर पाकिस्तारी की बमबारी में 150 की मौत, खुली जंग का ऐलान

 काबुल और कंधार पर पाकिस्तारी की बमबारी में 150 की मौत, खुली जंग का ऐलान

नई दिल्ली। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई है। पाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ में 150 की मौत का दावा किया है। वहीं अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैनिकों ने सीमा पर हमले तेज कर दिए हैं।
पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा
अफगानिस्तान में एक पाकिस्तानी फाइटर जेट को मार गिराए जाने का दावा किया है। अफगानिस्तान की टोलो न्यूज ने दावा किया कि तालिबान सेना ने पाकिस्तान के एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। हालांकि यह साफ नहीं किया गया कि यह कौन सा विमान था।
काबुल के जवाबी हमले शुरू
काबुल और कंधार सहित प्रमुख शहरों पर हवाई हमले के कुछ घंटों बाद अफगानिस्तान ने साझा सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों पर नए सिरे से हमले शुरू कर दिए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि यह कार्रवाई उन हमलों के सीधे जवाब में की गई।
पाकिस्तान ने काबुल और कंधार सहित अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर हवाई हमले किए, जिससे तालिबान सरकार की ओर से नई जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई।
अफगान सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों पर सीमा पार हमले किए, जिन्हें उन्होंने पहले हुए घातक हवाई हमलों की जबावी कार्रवाई बताई। काबुल ने दावा किया कि डूरंड लाइन के साथ चार घंटे के अभियान में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। दावा किया कि दो बेस और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। तालिबान सरकार ने यह भी कहा कि नंगरहार में एक शरणार्थी शिविर पर मिसाइल हमले में आठ अफगान लड़ाके मारे गए और 11 घायल हो गए। आरोप लगाया कि 13 नागरिक घायल हुए।
पाकिस्तान ने इन आंकड़ों पर आपत्ति जताई सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कथित तौर पर कहा कि केवल दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और तीन घायल हुए। रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद ने दावा किया है कि कम से कम 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए, और कहा कि 27 अफगान चौकियों को नष्ट कर दिया गया और नौ पर कब्जा कर लिया गया। पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया, जिसे उसने सीमा चौकियों पर तालिबान के कथित हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई बताया। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुली जंग की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे धैर्य की सीमा समाप्त हो गई है। अब हमारे और आपके बीच खुला युद्ध है।