यादव जी की लव स्टोरी  टाइटल बदलने को लेकर डाली गई याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

 यादव जी की लव स्टोरी  टाइटल बदलने को लेकर डाली गई याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
नई दिल्ली घूसखोर पंडित’ के बाद फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ अपने टाइटल को लेकर विवादों में आ गई है। विश्व यादव परिषद के प्रमुख ने फिल्म पर बैन लगाने या फिल्म का टाइटल बदलने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें एक हिंदू लड़की एक मुस्लिम लड़के से शादी करती है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने कहा कि नाम यादव समुदाय को गलत तरीके से नहीं दिखाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में  कहा?
पीटीआई के मुताबिक, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच ने विश्व यादव परिषद के चीफ की याचिका खारिज कर दी है। बेंच ने कहा ‘रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री को देखा और पाया कि शिकायत यह है कि फिल्म का नाम यादव कम्युनिटी को समाज में गलत तरीके से दिखाता है। इसलिए, इसका नाम बदला जाना चाहिए। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किसी फिल्म का टाइटल समुदाय को गलत तरीके से कैसे दिखा सकता है। फिल्म के टाइटल में कहीं भी ऐसा कोई शब्द नहीं है, जो यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाए।’