चीन की अमेरिका को धमकी, ईरान पर हमला किया तो रोक देंगे रेयर मेटल का एक्सपोर्ट

 चीन की अमेरिका को धमकी, ईरान पर हमला किया तो रोक देंगे रेयर मेटल का एक्सपोर्ट
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के तनाव के बीच चीन ने यूएसए को धमकी दी है। चीन का कहना है कि अगर वाशिंगटन तेहरान पर हमला करता है तो बीजिंग से उसे रेयर मेटल नहीं मिलेंगे। इससे उसके सैन्य उद्योग 48 घंटे में ठप हो जाएगा।
अमेरिका से तनाव के बीच चीन खुलकर ईरान के साथ आ गया है। अमेरिका चीन से ही रेयर मेटल खरीदता है। दुनिया में चीन के पास सबसे ज्यादा रेयर मेटल है। चीन ने यह धमकी ऐसे वक्त में दी है, जब जिनेवा में तेहरान और वाशिंगटन के बीच ओमान की मध्यस्थता में बैठक होनी है। बीजिंग के इस एक्शन से 48 घंटे के भीतर अमेरिका का सैन्य उद्योग ठप पड़ जाएगा।
रेयर मेटल अमेरिका के लिए अहम?
रेयर मेटल का इस्तेमाल सेना के हथियार उत्पादन और रडार सिस्टम को सेट करने में किया जाता है। यूएस आर्मी की रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइल गाइडेंस सिस्टम और फाइटर जेट्स के इंजन में रेयर मेटल का ही इस्तेमाल किया जाता है। अमेरिका का सबसे खतरनाक एफ-35 में जमकर इसका इस्तेमाल किया गया है।
अमेरिका के कुल खर्च का 5 प्रतिशत रेयर मेटल सैन्य उत्पादन में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा रेयर मेटल का उपयोग अमेरिका इलेक्ट्रॉनिक चीप बनाने में करता है।
अमेरिका के कुल खपत का 90 प्रतिशत तक रेयर मेटल चीन से आता है। ऐसे में अमेरिका के लिए यह धमकी काफी अहम है।
ईरान को हथियार बेचने की भी तैयारी
जानकारों के मुताबिक चीन ईरान को हथियार बेचने की भी तैयारी कर रहा है। ईरान चीन से सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें खरीदना चाहता है, जिसको लेकर लगभग सहमति बन गई है। डील के तहत ईरान को चीन से सीएम-302 मिसाइलों का जखीरा मिलेगा। ये सुपरसोनिक मिसाइलें लगभग 290 किलोमीटर की मारक क्षमता रखती हैं। इससे मिडिल ईस्ट के अमेरिकी बेस आसानी से तबाह हो सकते हैं।