पुलिस वाहन पर आतंकी हमले में 7 की मौत
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 25, 2026
- 0
- 38
- 1 minute read
कराची। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में पुलिस पर हुए दोहरे हमले ने सुरक्षा हालात पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाकर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक की मौत हो गई।
पुलिस वाहन पर हमला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पहला हमला कोहाट में एक पुलिस वाहन पर किया गया, जिसमें एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ ही मिनट बाद जब अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचा तो हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दूसरी घात में पांच और पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक मारे गए। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए और इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया है।
आत्मघाती धमका से दहला बुकर
इसी दिन पंजाब प्रांत के बुकर जिले में एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। इस विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले की जांच जारी है और अभी किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।