जानिए क्या है नमो भारत ट्रेन का टाइम टेबिल?मेट्रो के भी 13 स्टेशनों का देखें पूरा प्लान
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 22, 2026
- 0
- 89
- 1 minute read
मेरठ। मेरठ मेट्रो के 13 और नमो भारत 15 स्टेशनों पर कब आएगी पहली और आखिरी ट्रेन। इसका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है।
करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।
रैपिड ट्रेन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।
वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मेरठ मेट्रो और नमो भारत का टाइम-टेबल
मेरठ की सड़कों का बोझ कम होने वाला है। मेरठ मेट्रो और नमो भारत का सफर शुरू हो रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर स्टेशन के लिए पहली और आखिरी ट्रेन का समय भी तय कर दिया गया है। मोदीपुरम से मेरठ साउथ के बीच डाउन लाइन पर पहली मेरठ मेट्रो मोदीपुरम स्टेशन से सुबह 06:06 बजे रवाना होगी।
वहीं आखिरी मेट्रो रात 10:06 बजे चलेगी। इसी तरह मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर अप लाइन पर पहली ट्रेन मेरठ साउथ से सुबह 06:10 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:02 बजे मिलेगी।
सराय काले खां से मोदीपुरम तक अप लाइन पर नमो भारत की पहली ट्रेन सराय काले खां से सुबह 06:00 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:00 बजे मिलेगी। जबकि मोदीपुरम से सराय काले खां डाउन लाइन पर पहली मोदीपुरम से ट्रेन सुबह 06:01 बजे और आखिरी ट्रेन रात 10:01 बजे मिलेगी।