एटीएस की बड़ी कार्रवाई, ईरान से आ रही नाव से 200 किलो ड्रग्स जब्त
- गुजरात दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 17, 2026
- 0
- 22
- 1 minute read
नई दिल्ली। गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त हाई-सीज ऑपरेशन में ईरान से आ रही एक मछली पकड़ने वाली नाव से 200 किलो से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर पोरबंदर लाया जा रहा है।
गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने संयुक्त अभियान चलाकर समुद्र में एक बड़ी नशीले पदार्थों की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एटीएस गुजरात के अनुसार, हाई-सीज पर चलाए गए सफल ऑपरेशन में एक मछली पकड़ने वाली नाव से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।
जानकारी के मुताबिक यह नाव ईरान से आ रही थी, जिसमें 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद किए गए। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो मछली पकड़ने वाली नाव के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे। एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों और जब्त किए गए ड्रग्स को आगे की जांच के लिए पोरबंदर लाया जाएगा।