• July 17, 2026

ईरान के तेल टैंकर भारत ने किए जब्त, नाम-झंडा भी बदला

 ईरान के तेल टैंकर भारत ने किए जब्त, नाम-झंडा भी बदला
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधित तीन तेल टैंकर जब्त किए जो ईरान से जुड़े थे। भारतीय तटरक्षक ने समुद्री क्षेत्र में निगरानी तेज कर अवैध तेल व्यापार रोकने का कदम उठाया।
भारत ने इस महीने तीन अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकर जब्त किए, जो ईरान से जुड़े थे। इस कदम का उद्देश्य अपनी समुद्री सीमा में अवैध तेल व्यापार और जहाजों के बीच छिपे हुए ट्रांसफर को रोकना है, जिससे तेल की वास्तविक उत्पत्ति का पता नहीं चलत। सूत्रों के अनुसार इन तीन टैंकरों (स्टेलर रूबी, अस्फाल्ट स्टार और अल जफजिआ) ने अक्सर अपनी पहचान बदलकर कानून से बचने की कोशिश की। इन टैंकरों के मालिक विदेशों में स्थित हैं। जबकि ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने बताया कि इन तीन टैंकरों का उनके साथ कोई संबंध नहीं था।
तटरक्षक की सक्रिय निगरानी
भारतीय तटरक्षक ने अपने समुद्री क्षेत्रों में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए लगभग 55 जहाज और 10-12 विमान तैनात किए हैं। पिछले महीने ही एक अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह को भी तटरक्षक ने पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, ये टैंकर बड़े पैमाने पर सस्ते तेल और तेल आधारित माल को मध्य समुद्र में अन्य जहाजों में ट्रांसफर कर तस्करी करते थे। बताया गया है कि ये जहाज पहचान छिपाने के लिए बार-बार अपना नाम, झंडा और अन्य पहचान बदल रहे थे। भारत की तटरक्षक टीम ने इलेक्ट्रॉनिक डेटा, दस्तावेजों  की जांच और क्रू से पूछताछ कर अपराधियों के काम करने का तरीका उजागर किया।