रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

 रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई गोलीबारी मामले में अब बड़ा एक्शन हुआ है। इसमें छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के अनुसार, आरोपियों को राजस्थान में पकड़ा गया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। इस मामले में अब तक कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।