नेशनल हाईवे पर कांवड़िये की मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर

 नेशनल हाईवे पर कांवड़िये की मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर

गाजियाबाद। दिल्ली से छोटे हरिद्वार माने जाने वाले मुरादनगर से डाक कांवड़ लेने आ रहे स्कूटी सवार कांवड़िये को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार कांवड़िये की मौत हो गई।

दिल्ली से ‘छोटे हरिद्वार’ के रूप में प्रसिद्ध मुरादनगर से डाक कांवड़ लेने आ रहे एक कांवड़िये की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की देर रात नेशनल हाईवे नौ पर मणिपाल अस्पताल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोविंदपुरी, दिल्ली निवासी ज्योतिष पात्रा के रूप में हुई है। वे मुरादनगर से डाक कांवड़ लेकर दिल्ली लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार को गंभीर चोटें आईं और उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।