पुलवामा हमले में शहीद जवानों को पीएम मोदी ने किया याद

 पुलवामा हमले में शहीद जवानों को पीएम मोदी ने किया याद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 2019 में जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में बलिदान हुए सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान से हर भारतीय को ताकत मिलती है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद कर रहा हूं। उनकी देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और सेवा सदैव हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित रहेगी। हर भारतीय उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेता है।