शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 65 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार पार

 शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 65 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार पार
मुंबई। आज घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई है। शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार (11 फरवरी) को तेज शुरुआत हुई हैं। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में मजबूती के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 8 बजे 26,050 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो लगभग 89 अंक यानी 0.34% की बढ़त को दर्शाता है। बाजार हरे निशान में खुला है।
एमएससीआई की फरवरी 2026 की समीक्षा में भारत से जुड़ी अहम हलचल देखने को मिली है। इस समीक्षा के तहत आदित्य बिड़ला कैपिटल और एलएंडटी फाइनेंस को एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल किया गया है, जबकि IRCTC को इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। वहीं, फ्री फ्लोट में बदलाव के चलते AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के वेटेज में बढ़ोतरी होगी। इन बदलावों के बावजूद एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का कुल वेटेज 14.1 प्रतिशत पर बना रहेगा और इंडेक्स में भारतीय कंपनियों की संख्या बढ़कर 165 हो जाएगी।