Rajasthan Budget: सड़कों और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण एवं सुधार के लिए 1800 करोड़

 Rajasthan Budget: सड़कों और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण एवं सुधार के लिए 1800 करोड़
जयपुर। राज्य में 1800 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण एवं सुधार कार्य किए जाएंगे। इसमें नॉन-पैचेबल सड़कों के सुधार पर 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण पर 600 करोड़ रुपये और आगामी वर्ष 250 अटल प्रगति पथ परियोजनाओं के तहत 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राजस्थान सरकार बुधवार को अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में आय-व्यय का अनुमान रख रही हैं। इस बजट से आने वाले साल में राजस्थान को मिलने वाली सौगातों और सरकार की प्राथमिकताओं की दिशा साफ होगी। बजट का कुल आकार करीब 6 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले साल बजट का आकार 5 लाख 37 हजार करोड़ रुपये था।
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3427 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि 16,430 किलोमीटर नई सड़कों को जोड़ते हुए कुल 42 हजार किलोमीटर सड़कों के विकास का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले बजट में सरकार ने राजस्थान रोजगार नीति-2025, 500 करोड़ रुपये का विवेकानंद रोजगार सहायता कोष, 1 लाख 25 हजार नए पदों का सृजन और 350 करोड़ रुपये का गिग व असंगठित श्रमिक विकास कोष घोषित किया था। स्वास्थ्य क्षेत्र में 25 करोड़ रुपये से गर्भवती महिलाओं को पोषण किट और 200 करोड़ रुपये की सीएम अमृत आहार योजना लागू की गई थी। पोषण और कृषि में मोटे अनाज को मिड-डे मील में शामिल करने और राम हन सेतु लिंक परियोजना के तहत 9,300 करोड़ रुपये के कामों की घोषणा हुई थी।