भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी दालों को सूची से हटाया

 भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी दालों को सूची से हटाया
वॉशिंगटन। भारत और अमेरिके बीच हुए व्यापार समझौते में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। व्हाइट हाउस ने पहले शामिल कुछ दालों को संशोधित सूची से हटा दिया है। ऐसे में अब साफ नहीं कि भारत पर अमेरिकी दालों के आयात शुल्क में कोई कमी होगी या नहीं, जबकि अन्य कृषि और औद्योगिक उत्पादों पर छूट जारी रहेगी।
भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोनों देशों के बीच हुए इस व्यापार समझौते की एक महत्वपूर्ण सूचना में अब बदलाव किया है। पहले जारी तथ्य पत्र में कुछ दालों को शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें सूची से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर दिया गया। इसका मतलब है कि भारत पर अमेरिकी दालों के आयात शुल्क में बदलाव अभी स्पष्ट नहीं है।
बता दें कि व्हइट हाउस की ओर से जारी पहली तथ्य पत्र में में कहा गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कुछ खाद्य और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करेगा या हटा देगा। इनमें खास तौर पर सूखे अनाज, लाल ज्वार, पेड़ के मेवे, फल और नट्स, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, शराब और वाइन शामिल थी।
बदलाव क्या हुआ?
ऐसे में अब व्हाइट हाउस ने अपनी पहला तथ्य पत्र का संशोधित कर दिया है। अब इसमें शामिल दालें को हटा दिया गया है। यानी अब यह साफ नहीं है कि भारत अमेरिकी दालों पर कोई शुल्क घटाएगा या नहीं।