एनबीसीसी को लगातार छठी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क™’ प्रमाणन

 एनबीसीसी को लगातार छठी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क™’ प्रमाणन

New Delhi  –एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को ग्रेट प्लेस टू वर्क® इंस्टीट्यूट, इंडिया द्वारा लगातार छठी बार “ग्रेट प्लेस टू वर्क™” के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह मान्यता संगठन में उच्च प्रदर्शन वाली कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता, आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने तथा सकारात्मक और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने की एनबीसीसी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह प्रमाणन फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक वैध रहेगा और संगठन के भीतर टीम भावना, पेशेवर उत्कृष्टता और सकारात्मक कार्य माहौल की पुष्टि करता है। संगठनात्मक सुधार और विकास की दिशा में एनबीसीसी ने मूल्यांकन सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की, जिससे प्राप्त सुझावों ने कार्यस्थल प्रक्रियाओं को और बेहतर बनाने में मार्गदर्शन दिया है। एनबीसीसी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने समर्पित कर्मचारियों को देते हुए उनके सहयोग, प्रतिबद्धता और नवाचार के लिए आभार व्यक्त किया है, जिनकी सहभागिता संगठन को एक आदर्श और प्रेरणादायक कार्यस्थल के रूप में स्थापित करती है।