सोना-चांदी में आई तेजी, जाने आजा कितने बढ़े दाम
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 9, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
नई दिल्ली। कीमती धातुओं में आई तेज रिकवरी के चलते सोमवार को सोने और चांदी के दामों में ज़बरदस्त उछाल आया है। सोने के वायदा दाम करीब 2% बढ़े, जबकि चांदी के फ्यूचर्स में 6% तक की तेजी दर्ज की गई। इसका सीधा असर चांदी और सोना पर भी देखने को मिला।
सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में तेजी देखने को मिली। इसकी वजह कीमती धातुओं में आई तेज रिकवरी है, जबकि पिछले कुछ दिनों में इनमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। अप्रैल एक्सपायरी वाले सोने के वायदा भाव सोमवार सुबह के ट्रेड में करीब 2% बढ़कर 10 ग्राम के लिए 1,58,500 रुपये पर पहुंच गए। जून एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में भी लगभग 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस बीच, मार्च एक्सपायरी वाले चांदी के वायदा दाम करीब 6% बढ़कर 2,64,885 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। वहीं, मई एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में करीब 4% की तेजी देखी गई।
इस बीच, मार्च एक्सपायरी वाले चांदी के वायदा दाम करीब 6% बढ़कर 2,64,885 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। वहीं, मई एक्सपायरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स में करीब 4% की तेजी देखी गई।