• July 17, 2026

27 दिन में 807 लोग लापता, 538 अब तक बेसुराग

 27 दिन में 807 लोग लापता, 538 अब तक बेसुराग
नई दिल्ली। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग लापता हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों के लापता होने की खबर अफवाह है। लेकिन दिल्ली पुलिस के इस दावे के उलट इस साल जनवरी के शुरुआती 27 दिनों में लापता होने का एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। राजधानी दिल्ली में 807 लोग लापता हो गए हैं। इनमें 137 बच्चे और 63 प्रतिशत महिलाएं तथा लड़कियां शामिल हैं। जो कुल लापता लोगों का एक बड़ा हिस्सा हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 1 जनवरी से 27 जनवरी तक हर दिन औसतन 27 लोग गायब हो रहे हैं। चिंताजनक बात यह है कि 807 मामलों में से केवल 235 लोगों का ही पता लगाया जा सका है, जबकि 538 लोग अब भी बेसुराग हैं। इन बेसुराग लोगों में 137 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि लापता लोगों के परिवार अक्सर पुलिस से पर्याप्त सहयोग न मिलने की शिकायत कर रहे हैं।