तंबाकू कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी कार ने 6 को रौंदा
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 9, 2026
- 0
- 45
- 1 minute read
कानपुर। कानपुर में तंबाकू कारोबारी के बेटे ने अपनी तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से कई लोगों को रौंद दिया। जिसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चालक को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस ने कार जब्त कर ली है।
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार सड़क चलते राहगीरों के लिए काल बन गई। अचानक अनियंत्रित होकर लैंबॉर्गिनी ने कई राहगीरों को टक्कर मारी, जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार में रईसजादे की कार से हादसा कानपुर के वीआईपी रोड पर हुआ।
घटना कानपुर के रेव-3 के पास वीआईपी रोड पर हुई। शहर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र तहत आने वाले रेव-3 के पास एक दिल्ली नंबर की काली रंग की लेम्बोर्गिनी लग्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। लेम्बोर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचला दिया। कार कानपुर के बड़े तंबाकू कारोबारी की फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड है। सड़क पर ‘मौत की रेस’ ने कानपुर में मासूमों और पैदल यात्रियों को चपेट में ले लिया। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने घायलों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार ड्राइवर को पकड़ा और घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। लोगों का कहना है कि कार चालक को अटैक आने की वजह से यह हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार कार मालिक स्वरूप नगर निवासी के.के. मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है।