भारत और मलयेशिया के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर आदान-प्रदान
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 9, 2026
- 0
- 44
- 1 minute read
कुआलालंपुर। पीएम मोदी दो दिन की मलयेशिया यात्रा पर हैं। आज पीएम मोदी की मलयेशिया यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री की आधिकारिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्तों को ‘बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था। उन्होंने आगे बताया कि 2024 में मलयेशियाई पीएम की भारत यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलयेशिया दौरे पर कुआलालंपुर से विदेश मंत्रालय ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान विदेश मंत्रालय के सचिव (ईस्ट), पी. कुमारन ने कहा, ‘यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह 2015 में प्रधानमंत्री की मलयेशिया की पिछली आधिकारिक यात्रा के लगभग एक दशक बाद हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दोनों प्रधानमंत्रियों ने हमारी पार्टनरशिप के पूरे दायरे में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की, जिसमें व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच आदान-प्रदान शामिल हैं।’
भारत और मलयेशिया के बीच अहम समझौते
भारत गणराज्य की सरकार और मलयेशिया की सरकार के बीच ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौता।
आपदा प्रबंधन में सहयोग पर मलयेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन।
भ्रष्टाचार से निपटने और उसे रोकने में सहयोग हेतु मलयेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन।
भारत गणराज्य की सरकार और मलयेशिया की सरकार के बीच संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर पत्र का आदान-प्रदान।
भारत गणराज्य की सरकार और मलयेशिया की सरकार के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान।
अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) पर ढांचागत समझौता।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भारत गणराज्य और सामाजिक सुरक्षा संगठन (पीईआरकेईएसओ) मलयेशिया के बीच में बीमित व्यक्तियों के रूप में भारतीय नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सहयोग ज्ञापन (एमओसी)।
भारत गणराज्य की सरकार और मलयेशिया की सरकार के बीच व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान।
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मलयेशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बीच सुरक्षा सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान।
भारत गणराज्य की सरकार और मलयेशिया की सरकार के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान।
10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण।
भारत और मलयेशिया के बीच अहम घोषणाएं
मलयेशिया में भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना
यूनिवर्सिटी मलाया, कुआलालंपुर में एक समर्पित तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना।
मलयेशियाई नागरिकों के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति संस्थान।
एनआईपीएल और पेनेट एसडीएन बीएचडी के बीच सीमा पार भुगतान पर समझौता।
साइबरजाया विश्वविद्यालय (यूओसी) और आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।