जानिए आज रविवार को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहां होगी बारिश और बर्फबारी

 जानिए आज रविवार को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, कहां होगी बारिश और बर्फबारी

नई दिल्ली। आज रविवार 8 फरवरी को उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। पहाड़ों पर 9 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों पर बर्फबारी बढ़ेगी

मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बारिश के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने का अनुमान है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी बढ़ेगी। हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी तक लगातार मौसम बदला रहेगा। इस दौरान लाहौल स्पीति, ताबो, कुकुमसेरी और अन्य इलाकों में तेज अंधड़, बादलों की गरज चमक के साथ बिजली होने की संभावना है।

बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी से मौसम बदला रहेगा। सोमवार से रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली समेत आसपास के इलाकों में बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों मौसम बदला रहेगा। इस दौरान शीतलहर और कोहरे के कारण दिन में कोल्ड डे का एहसास होगा।

हरियाणा-पंजाब में ठंड हुई कम

हरियाणा और पंजाब में ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन बाद पहाड़ों पर बदलने वाले मौसम का आंशिक असर दोनों राज्यों के कुछ भागों पर रह सकता है, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं राजस्थान में अगले तीन दिन में एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 9 फरवरी से बादलों की आवाजाही के कारण कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल सकता है।