प्रेमिका का गला काटकर प्रेमी ने खुद की गर्दन रेतकर की खुशकुशी, तीन दिन बाद होनी थी युवती की शादी
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- February 6, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
मुजफ्फरनगर। जिले के जानसठ तहसील के भलवा गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटा इसके बाद खुद भी गर्दन रेतकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आमने-सामने हैं। आठ फरवरी को प्रेमिका की शादी थी।
जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव में प्रेमी रोहित ने अपनी प्रेमिका प्रगति उर्फ डोली की उसके घर में ही चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर जान दे दी। प्रगति की आठ फरवरी को शादी होनी थी। दोनों के घर आमने-सामने हैं। प्रेमी के परिजनों ने ऑनरकिलिंग का आरोप लगाया है। पुलिस से मौके पर नोकझोंक हुई।
भलवा की प्रगति उर्फ डोली गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। जबकि रोहित रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत था। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रगति की शादी मेरठ के सरधना में तय हुई थी और वह दो दिन पहले ही घर आई थी। बताया जाता है कि रात में रोहित उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में चले गए। कुछ देर बाद ही युवती के चीखने की आवाज आई तो घर पर मौजूद परिजनों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। रोहित ने दरवाजा खोला लेकिन इसके बाद अपनी गर्दन पर भी चाकू से वार कर दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।
एसएसपी संजय वर्मा भी मौके पर पहुंचे। रोहित के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने ऑनरकिलिंग की है। पुलिस ने बामुकिल समझा-बुझाकर मौके से शव उठवाए। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।