मायावती ने “घूसखोर पंडित” पर रोक लगाने की मांग उठाई, बोली… ब्राहमणों का अपमान बर्दाश्त नहीं  

 मायावती ने “घूसखोर पंडित” पर रोक लगाने की मांग उठाई, बोली… ब्राहमणों का अपमान बर्दाश्त नहीं  
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का अपमान करना दुख व चिंता की बात है।
बसपा सुप्रीमो ने आज शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि यह दुख व चिंता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं, बल्कि अब फिल्मों में भी ‘पंडित’ को घूसखोर बताकर पूरे देश में इनका अपमान और अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। बसपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। ऐसी जातिसूचक फिल्म पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बड़े दुख व चिन्ता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यू.पी. में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में जो इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है तथा जिससे समूचे ब्राह्मण समाज में इस समय ज़बरदस्त रोष व्याप्त है।