गढ़चिरौली में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, घायल जवान शहीद

 गढ़चिरौली में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, घायल जवान शहीद
गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ जारी मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं। ऑपरेशन में घायल हुए एक जवान ने इलाज के दौरान शहीद हो गया।
नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान तीन दिन पहले शुरू किया गया था, जिसमें अब तक तीन नक्सलियों को मार गिराया है।
पुलिस के मुताबिक एसडीपीओ भामराग के नेतृत्व में 14 सी-60 यूनिटों को शामिल करते हुए यह अभियान मंगलवार (03 फरवरी) को शुरू किया गया। ऑपरेशन गढ़चिरोली-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) सीमा पर फोडेवाड़ा गांव के पास माओवादियों की कंपनी नंबर 10 के कैडरों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद चलाया गया। इस दौरान मजवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग की गई।
दो नक्सली शिविर तबाह
इस बीच पुलिस ने दो नक्सली शिविरों को तबाह किया। इसके बाद गुरुवार सुबह अच्छी तरह से पकड़ने जमाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की चार और सी-60 यूनिट व क्यूएटी की एक यूनिट तैनात की गई।
तीन शव बरामद, भारी हथियार भी मिले
पुलिस के मुताबिक गुरुवार को एक नक्सली का शव, एक एके-47 राइफल और एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की गई। उन्होंने बताया कि दो और नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक महिला का शव भी शामिल है। इसके साथ ही मौजूदा अभियान में मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या तीन हो गई है।