रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट, विस्फोट में मासूम समेत आठ झुलसे

 रायगढ़ के मंगल कार्बन प्लांट में ब्लास्ट, विस्फोट में मासूम समेत आठ झुलसे

रायगढ़। जिले के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। जिसमें डेढ़ साल की मासूम समेत आठ मजदूर झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर घायलों को निजी अस्पताल रेफर किया गया।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह मंगल कॉर्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक मासूम सहित आठ मजदूर घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे डेढ़ साल की मासूम भूमि खडिया, इंद्रजीत, प्रिया सारथी, साहेबराम खडिया, कौशल कुमार, शिव खडिया, उदासीन खडिया, इंद्रवद सहित कई अन्य मजदूर झुलस गए।

जानकारी के अनुसार मंगल कार्बन प्लांट में काम कर रहे मजदूरों द्वारा टायर गलाने वाले ब्लाडर को खोलते वक्त प्रेशर से दो नट अपने आप खुलते ही ब्लास्ट हो गया। और फिर यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही, जिसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के सभी सभी घायलों को एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।