संसद में पहली बार पीएम के बयान के बिना पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव; बना रहा गतिरोध

 संसद में पहली बार पीएम के बयान के बिना पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव; बना रहा गतिरोध

नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को एक अभूतपूर्व घटना हुई। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के पारित हो गया।

लोकसभा में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया। खास बात यह रही कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परंपरा के अनुसार अपना भाषण नहीं दिया। 2004 के बाद यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब संसद में बिना प्रधानमंत्री के भाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया। यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुआ। विपक्ष के लगातार विरोध के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष के संशोधनों को वोटिंग के लिए रखा, जो खारिज हो गए। इसके बाद अध्यक्ष ने 28 जनवरी को दिए गए राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा, जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस बीच विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।