लाल निशान पर शेयर बाजार हुआ बंद; सेंसेक्स 500 अंक नीचे, निफ्टी 25700 पर

 लाल निशान पर शेयर बाजार हुआ बंद; सेंसेक्स 500 अंक नीचे, निफ्टी 25700 पर

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 500.76 अंक गिरकर 83,313.80 अंक पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 132.20 अंक गिरकर 25,700 अंक पर बंद हुआ।

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 500 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 83,313.80 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 132.20 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 25,700 पर बंद हुआ।