60 साल के ननदोई से हुआ 35 साल की महिला को प्यार, पति के कत्ल का बनाया प्लान

 60 साल के ननदोई से हुआ 35 साल की महिला को प्यार, पति के कत्ल का बनाया प्लान
मुरादाबाद। 60 साल के ननदोई से 35 साल की महिला को प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर पति के हत्या का ऐसा प्लान बनाया कि जिसे जानकार पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने ननदोई प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने प्रेमी को मारने का पूरा प्लान समझाया। इसके बाद प्रेमी ननदोई ने अपने साले को शराब पिलाई और फिर नहर में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और उसके दो साथियों को पकड़ लिया है।
मुरादाबाद में एक और पति मारा गया। पत्नी ही पति की हत्या साजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची। खुलासा होने पर पुलिस से लेकर परिवार तक हैरान है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के अलावा उसके साथियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मुरादाबाद में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या का बड़ा ही खौफनाक प्लान रचा। महिला ने रात में अपने प्रेमी (ननदोई) को पूरा प्लान बताया। कहा कि शराब पिलाकर नहर में फेंक देंगे तो लगेगा कि वह नशे की स्थिति में नहर में गिरा होगा और डूबकर मर गया। किया भी ऐसा ही।
पहले अख्तर अली को शराब पिलाई गई और फिर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी ननदोई समेत चार को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि गोधी निवासी अख्तर अली (45) 27 जनवरी की सुबह दुकान का सामान लेने रामपुर दोराहा गया था लेकिन वापस नहीं आया। 30 जनवरी की शाम अख्तर अली का शव सिरसवां गौड़ के पास नहर में मिला था।
पत्नी समेत चार को पकड़ा
इस मामले में अख्तर अली के भाई अफसर अली ने अपनी भाभी समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने शबीना, गांव ही रहने वाले उसके प्रेमी अल्ताफ, अल्ताफ के दो दोस्त रंजीत और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया।