लाल निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी,डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

 लाल निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी,डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर
मुंबई। अमेरिका के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद बंपर उछाल के साथ कारोबार करने वाले सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को लाल निशान पर खुले हैं। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई। बीएसई के सूचकांक- सेंसेक्स और एनएसई के सूचकांक- निफ्टी नीचे स्थिर हैं।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक- सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज लाल निशान पर खुला। बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 370 से अधिक अंक टूटा, जबकि निफ्टी में 50 अंकों से अधिक गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी 22 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।