गाजियाबाद में तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- February 4, 2026
- 0
- 68
- 1 minute read
गाजियाबाद। गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र में एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें पिछले कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम खेलने की आदी हो चुकी थीं और कोरोना महामारी के बाद से इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था। चेतन कुमार, जो ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं और तीन साल से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, उनकी तीन बेटियों की उम्र 16, 14 और 12 वर्ष थी।
चेतन कुमार की तीनों बेटियों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। मामला मंगलवार देर रात करीब दो बजे का है। चेतन कुमार पत्नी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तीनों बहनों ने अपने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। तीनों बहनें पिछले कुछ माह से ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेल रही थीं। कोरोना के बाद से तीनों पढ़ाई भी छोड़ चुकी थीं।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चेतन कुमार ऑनलाइन ट्रेडिंग का करते हैं और तीन वर्ष से भारत सिटी सोसायटी में किराये पर रह रहे हैं, मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं। तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिए हैं। मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
अतुल कुमार सिंह ने कहा, ‘रात करीब 2:15 बजे सूचना प्राप्त हुई कि भारत सिटी में टावर बी1 के नौवीं मंजिल की बालकनी से तीव बच्चियां कूद गई हैं। मौके पर तीन बच्चियां निशिका (16) प्राची (14) पाखी (12) की गिरने के कारण मौत हो गई है। तीनों को अस्पताल लोनी भेजा गया।