तीन दिन की गिरावट के बाद आज चांदी में फिर तेजी, जाने बाजार का हाल

 तीन दिन की गिरावट के बाद आज चांदी में फिर तेजी, जाने बाजार का हाल
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट के बाद चांदी की कीमतों ने आज तेजी से वापसी की है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 18 हजार रुपये से 28 हजार रुपये तक उछलकर फिर से 2.53 लाख रुपये 2.64 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुँच गई है।
रिकॉर्ड हाई से “फ्री-फॉल” और फिर रिकवरी
चांदी की कीमतों ने पिछले एक हफ्ते में जो उतार-चढ़ाव देखा है, वह ऐतिहासिक है। 29-30 जनवरी 2026 को चांदी ने 4,20 लाख रुपये प्रति किलो का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर छुआ था। इसके बाद महज 3-4 दिनों में चांदी करीब 1.80 लाख रुपये तक टूट गई और सोमवार (2 फरवरी) को 2.32 लाख रुपये के निचले स्तर तक आ गई थी। निचले स्तरों पर ‘बार्गेन हंटिंग’ (सस्ते में खरीदारी) और भारत-अमेरिका ट्रेड डील की खबर के बाद आज चांदी 2.53 लाख रुपये के पार निकल गई है। दोपहर तक इसमें करीब 10% का उछाल देखा गया।
चांदी की कीमतों में तेजी के 3 बड़े कारण
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने के ऐलान ने वैश्विक स्तर पर बुलियन (सोना-चांदी) मार्केट में सकारात्मक संदेश भेजा है ।पिछले दिनों हुई भारी बिकवाली के बाद व्यापारियों ने अपने सौदे दोबारा खरीदने शुरू किए, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला। चांदी का उपयोग सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बहुत ज्यादा होता है। 2.30 लाख रुपये के स्तर पर औद्योगिक खरीदारों ने भारी स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया।
पिछले 5 दिनों का का भाव
तारीख स्थिति भाव (अनुमानित प्रति किलो)
30 जनवरी ऑल-टाइम हाई 4,20,000 रुपये
31 जनवरी प्रॉफिट बुकिंग शुरू 3,95,000 रुपये
1 फरवरी बजट और फेड चिंता 3,50,000 रुपये
2 फरवरी भारी क्रैश 2,32,500 रुपये
3 फरवरी (आज) रिकवरी 2,53,000 -2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम।