अजित पवार के प्लेन क्रैश पर संजय राउत ने उठाए सवाल, BJP को घेरा
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 2, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के ‘निधन’ के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाया गया है। अजित पवार की संदिग्ध मौत पर सवाल उठ रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने इसे प्लेन हादसे के बजाय एक गहरी साज़िश बताया है और उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है।
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का 28 जनवरी को एक प्लेन हादसे में निधन हो गया था। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को अब डिप्टी सीएम बनाया गया है। जब से अजित पवार का निधन हुआ है तभी से दो चर्चाएं महाराष्ट्र में जोरों से हो रही हैं। पहली दोनों एनसीपी के विलय की और दूसरी अजित पवार के अचानक निधन की। आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें कुछ गड़बड़ है। यही वजह है कि जांच करने की बात कही जा रही है।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी अजित पवार के अचानक निधन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अजित दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे, सवाल उठने भी चाहिए। मुझे लगता है कि इसमें कुछ गड़बड़ है। ये सवाल अजित दादा की पार्टी उठा रही है। उनकी मौत संदिग्ध है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अजित दादा के एक्सीडेंट पर सवाल ज़रूर उठेंगे, सवाल उठने भी चाहिए। जिस तरह से महाराष्ट्र के एक बड़े नेता अजीत पवार की प्लेन क्रैश में मौत हुई और जो बातें सामने आ रही हैं। उसकी जांच होनी चाहिएं