उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बेटों ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में हुए विलीन

 उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बेटों ने दी मुखाग्नि, पंचतत्व में हुए विलीन
मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार बारामती में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अजित पवार को बेटों ने मुखाग्नि दी है। अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी। गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नीतीन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितीन गडकरी ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। अजित पवार के अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। विद्या प्रतिष्ठान के मैदान से ड्रोन से वीडियो रिकॉर्ड किया गया।