• July 17, 2026

जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, 21.01 मिली वर्षा रिकार्ड  

 जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकार्ड, 21.01 मिली वर्षा रिकार्ड  

नई दिल्ली। नई दिल्ली और एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जनवरी माह में बीते तीन वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह में अब तक 21.01 मिलीमीटर बारिश हुई है।

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते तीन साल बाद जनवरी में अबतक सबसे अधिक मेघ बरसे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस माह में अब तक 21.01 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे पहले 23 और 24 जनवरी की सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग मानक वेधशाला में 19.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, साल 2025 में 8.3, 2024 में बारिश ट्रेस और 2023 में 20.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इसके अलावा, ऑल टाइम रिकॉर्ड साल 1885 का है, जब 173.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने अब महीने के अंत तक बारिश नहीं होने की संभावना जताई है। ऐसे में बुधवार को पारा गिर सकता है। इससे ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 28 जनवरी से 2 फरवरी तक मौसम ठंडा और बादल वाला रहने का अनुमान है। 28 जनवरी से 30 जनवरी तक अधिकतर बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 29 जनवरी को मौसम आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। 31 जनवरी को भी आंशिक बादल रहने के साथ हल्का कोहरा रहेगा। 1 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली कड़कने की संभावना है।

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके चलते से ठंड बढ़ गई है। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद मंगलवार को बारिश से तापमान में गिरावट हुई। इससे एक बार फिर से सर्दी की वापसी हो गई है। मंगलवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह नौ बजे ही अंधेरा छा गया और रात का अहसास होने लगा। ऐसे में कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई। इस दौरान तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को सिहरन महसूस कराई। इससे दृश्यता भी कम रही।