दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ी, आज बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ गई है। मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी दी थी। 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड के बीच हो रही बारिश ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा पहले ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की गई थी, और 27 जनवरी के लिए बारिश को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया था। मंगलवार की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई, जिसके बाद तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। तेज हवाओं के साथ शुरू हो गई है। बारिश का यह दौर दिन भर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद एक बार फिर बारिश और आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
