National Tourism Day: ‘आओ करें भारत दर्शन’, पर्यटन दिवस पर देशभ्रमण को बढ़ावा

 National Tourism Day: ‘आओ करें भारत दर्शन’, पर्यटन दिवस पर देशभ्रमण को बढ़ावा
नई दिल्ली। आज पर्यटन दिवस भी मनाया जा रहा है। देश के पर्यटन को बढ़ावा और देने के लिए पर्यटन विभाग ने आज कई तरह के स्लोगन जारी किए हैं। जिसमें भारत के पर्यटनों के महत्व को समझाया गया है।
भारत केवल एक देश नहीं, बल्कि अनुभवों की एक किताब है। जहां पर हर मोड़ पर इतिहास सांस लेता है। हर नदी एक कथा कहती है और हर पहाड़ ध्यान में बैठा योगी लगता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2026 हमें याद दिलाता है कि यात्रा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है।
25 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पर्यटन दिवस, देशवासियों को अपने ही देश की विविधता को देखने, समझने और सहेजने का संदेश देता है। आज के डिजिटल दौर में पर्यटन विभाग देशवासियों को शुभकामनाएं, कोट्स, नारे, संदेश, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पर्यटन के प्रति जागरूकता फैला रहा है।
सच कहें तो भारत घूमने के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं। कश्मीर की वादियों से लेकर कन्याकुमारी के सागर तक, कच्छ के रण से लेकर पूर्वोत्तर के बादलों तक हर जगह भारत खुद को नए रूप में दिखाता है।