बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही नाव जब्त
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- January 25, 2026
- 0
- 41
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही भारतीय नाव की जब्त की है। पश्चिम बंगाल में तैनात भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी कर रही मछली पकड़ने वाली भारतीय नाव जब्त कर मछुआरों से पूछताछ कर रही है। आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर समुद्र में जहाजों की जांच, तस्करी रोकने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले आईसीजी बोर्डिंग दल को तुरंत मौके पर भेजा गया। यहां पहुंचकर दल ने मछली पकड़ने वाली छोड़ी गई लक्ष्मीनारायण नाव को अपने कब्जे में ले लिया। नाव की तलाशी लेने पर दल को इसमें सुपारी के 52 बैग बरामद किए। इनमें से हर एक का वजन 50 किलो था। इन बैग्स से कुल 2,600 किलो सुपारी जब्त की गई। आईसीजी के फ्रेजरगंज स्टेशन ने इस अभियान को अंजाम दिया।
