BREAKING : बांग्लादेश में हिंदू युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

 BREAKING : बांग्लादेश में हिंदू युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
ढाका। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक को जिंदा जलाकर मार डाला गया। इससे पहले भी हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें हिंदू युवकों को निशाना बनाया गया।
बांग्लादेश में एक बार फिर एक हिंदू युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान चंचल चंद्र भौमिक के रूप में हुई है, जो नरसिंहदी इलाके में एक गैराज में सो रहा था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने गैराज में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसमें जिंदा जलकर चंचल की दर्दनाक मौत हो गई।