गृह मंत्री अमित शाह यूपी दिवस के कार्यक्रम में पहुंचे लखनऊ, सीएम ने किया स्वागत
- उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- January 24, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
लखनऊ। आज शनिवार को यूपी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री का स्वागत किया है। 24 से 26 जनवरी तक राष्ट्र प्रेरणा स्थल में यूपी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें एक जनपद एक व्यंजन योजना की शुरुआत की जाएगी।
केशव बोले- प्रदेश की जनता के लिए गर्व का दिन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उत्तर प्रदेश दिवस हमारे उत्तर प्रदेश की जनता के लिए गर्व का दिन है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है जो कि विकसित उत्तर प्रदेश से पूरा होगा। केंद्रीय गृह मंत्री यहां आ रहे हैं। मैं उनका यहां तहे दिल से स्वागत करता हूं। उनके आने से राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।”
यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनको 11-11 लाख रुपये, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी
आयोजन में मिशन शक्ति, नवाचार तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कलाकार, खिलाड़ी तथा पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।